सित बर से जीपीएफ कटौती पत्र ऑन लाईन
( Read 63160 Times)
29 Jul, 11 17:54
Print This Page
बांसवाडा। वित्त विभाग के परिपत्र 27 जुलाई 2011 एवं निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, राजस्थान जयपुर के परिपत्र के अनुसरण में विभाग की ऑन लाईन प्रक्रिया के अन्तर्गत माह सित बर, 2011 के वेतन से जी.पी.एफ कटौती पत्र ऑन लाईन लिये जाऐंगें।
परिपत्र की विस्तृत जानकारी देते हुए विभाग के सहायक निदेशक सुखदेव मीणा ने बताया कि सित बर, 2011 से जी.पी.एफ. कटौती पत्र को वर्तमान प्रक्रिया के साथ साथ विभाग की साईड www.sipfportal.rajasthan.gov.in पर ऑन लाईन प्रस्तुत करने की अनिवार्यता लागु कर दी है। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग के स्पष्ट निर्देश है कि सित बर, 2011 के वेतन बिल तभी पारित किये जावेंगें जब तक आहरण वितरण अधिकारी जी.पी.एफ. कटौती पत्र ऑन लाईन प्रस्तुत करेंगें तथा ए पलोई मास्टर डेटा की सर्विस डिटेल में सात नये फिल्ड जोडे गये है जिसकी पूर्ति भी स्वयं डीडीओ द्वारा की जानी है।
मीणा ने बताया कि ऑन लाईन प्रक्रिया से स बन्धित इस विभाग द्वारा गत मार्च माह में कार्यशाला व प्रशिक्षण एवं समाचार पत्रों के माध्यम से जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। यदि ऑन लाईन प्रक्रिया स बन्धित कोई कठिनाई उत्पन्न हो रही हो तो राज्य बीमा विभाग में स फ कर समाधान करा लेवें।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
बांसवाड़ा