GMCH STORIES

'बंधन कच्चे धागों का' में नए लुक में नीरज भारद्धाज

( Read 9043 Times)

27 Apr 17
Share |
Print This Page
'बंधन कच्चे धागों का' में नए लुक में नीरज भारद्धाज बहुमुखी प्रतिभाशाली एक्टर नीरज भारद्धाज कटिहार (बिहार) के रहने वाले है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद वही से चार्टेड अकाउंटेंट बने और एनएसडी से ३ साल का रेपटरी कोर्स किया और उनके बाद ऍफ़ टी आई आई पुणे से फिल्म अप्रीसिअशन कोर्स किया। उसके बाद हिंदी फिल्म प्रेम शास्त्र, भूखा शेर, तक़दीर का सिकंदर, वक़्त के शहजादे जैसी हिंदी फिल्मों में और मुन्नीबाई नौटंकीवाली,मैया रखिया सेनुरवा आबाद जैसी भोजपुरी फिल्मों में बतौर हीरो काम किया। उसके बाद धारावाहिक 'एहसास','जाएँ कहा','कांच के रिश्ते' और उसके बाद धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में ६ वर्षों तक चिराग मोदी उर्फ़ मोटा भाई की भूमिका निभाया। और अब दूरदर्शन नेशनल पर चल रहे धारावाहिक,'बंधन कच्चे धागों का' में इंद्रजीत नामक मुख्य निगेटिव कैरेक्टर निभा रहे है,जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब इस में वे नए गेटअप में यानि फ्रेंचकट डाढी में नज़र आएंगे। इसके बारे में नीरज भारद्धाज कहते है," मैं हमेशा नया कुछ करना चाहता हूँ। और अलग अलग तरह का रोल करना चाहता हूँ। अगर एक ही तरह का रोल कई साल करो तो थोड़े समय के बाद आपकी एक्टिंग निखारने की बजाय समाप्त हो जाती है। यही मेरे साथ धरवाहिक 'साथ निभाना साथिया' में हो रहा था। खासकर के यदि आप निगेटिव रोल करते है तो आपको हमेशा नया नया करने को मिलता है। इसलिए मैं आजकल फिल्मों और धारावाहिको में नया रोल करना चाहता हूँ। और इसलिए कई ऑफर मज़बूरी में मना भी करना पड़ता है। यदि कोई चैलेंजिंग रोल मिले तो जरूर करूँगा।
वैसे,दूरदर्शन नेशनल पर चल रहे धारावाहिक,'बंधन कच्चे धागों का' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया और जोकि सुपरहिट हो गया है।जिसका प्रसारण प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार दोपहर दो बजे हो रहा है। जिसका निर्माण त्रिशक्ति फिल्म्स के बैनर तले निर्माता डी एन जोशी (धर्मानंद) ने किया है। इसके निर्देशक मनोज सिंह है।इसके एग्जीक्यूटिव निर्माता भुवन जोशी है।इसमें नीरज भारद्धाज के साथ हरमनप्रीत कौर,अरुण कुमार,हेरम्ब त्रिपाठी,अंजलि भदौरिया,अंतिमा शर्मा,सोमेश सिंह जैसे कई प्रतिभाशाली सुपरहिट कलाकार है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Literature News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like