GMCH STORIES

ज्ञानवर्धक वार्ता आज जवाहर रंगमंच पर

( Read 3783 Times)

18 Mar 17
Share |
Print This Page
अजमेर | जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा शनिवार शाम 7 बजे से जवाहर रंगमंच पर निशुल्क ज्ञानवर्धक वार्ता का आयोजन होगा। इसमें मोटिवेशन स्पीकर ग्रेट लीडर एसपी भारिल वक्ता होंगे। ग्रुप अध्यक्ष इंदु जैन ने बताया कि जयपुर के रहने वाले भारिल की अब तक कई पुस्तकें छप चुकी हैं, जिसमें 18 चैप्टर फेम किताब है। उन्हें वर्ष 2006 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी मिल चुका है। एसपी भारिल लोगों के सपनों को हकीकत में बदलना सिखाते हैं। जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर भारिल से अपने सपनों को साकार करने की कला सिख सकते हैं। आयोजन के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Ajmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like