शिविर में 91 यूनिट रक्तदान
( Read 1759 Times)
18 Sep, 12 10:19
Print This Page
अजमेर | अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय आह्वान के तहत सोमवार को अजमेर में 91 यूनिट रक्तदान सुंदर विलास स्थित तेरापंथ भवन में किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन साध्वी मधुबाला के सान्निध्य एवं पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा की अध्यक्षता में किया गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं एवं युवतियों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। जेएलएन अस्पताल से आए डॉ. मनुलाल हीराचंदानी एवं उनकी टीम ने रक्तदान की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। शिविर में तेरापंथ श्वेतांबर समाज के मांगीलाल जैन, प्रेमराज छाजेड़, बाबूलाल छाजेड़, लाभचंद जैन, सुमति प्रकाश, गौतम श्रीश्रीमाल, करण छाजेड़, यशवंत मेहता मौजूद थे। महिला मंडल की ओर से श्वेता श्रीश्रीमाल, सुनीता, अन्नू, रुचिका, छाजेड़, सीमा, मधु, मंजू सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। अंत में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष राजेश छाजेड़ ने रक्तदान शिविर में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
अजमेर