GMCH STORIES

मनरेगा कार्मिक संघ की नई टीम घोषित

( Read 7873 Times)

30 Mar 15
Share |
Print This Page
बांसवाड़ा| महात्मागांधी नरेगा कार्मिक संघ के रविवार को हुए चुनाव में अमित दीक्षित को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके पहले उपाध्याय पार्क में अमित दीक्षित की अध्यक्षता और समन्वयक महिपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से दीक्षित को एक बार फिर से मनरेगा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। बैठक में जितेश पटेल को संरक्षक, महिपाल सिंह और मितेंद्र सिंह को महामंत्री, सुरेंद्र, लोकेश, अभिषेक, अंकित और जयेश को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज जोशी को मीडिया प्रभारी बनाया। जिलाध्यक्ष दीक्षित ने बताया कि जयप्रकाश जोशी को बांसवाड़ा, निर्मल पाटीदार को गढ़ी, हरीश को घाटोल, कुणाल कुमार को छोटी सरवन, हेमेश दोसी को बागीदौरा, हिमांशु को आनंदपुरी, विनोद टेलर को सज्जनगढ़ और पंकज दांतला को कुशलगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like